
हम सभी के माता -पिता होते है, कई बार मन में अचनाक ही यह सवाल आ जाता है कि क्या भगवन के भी माता- पिता होते हैं? हमने सभी देवी -देवताओं के माता- पिता के बारे में सुन रखा है या जानते है। पर कभी भी त्रिदेवों ( ब्रह्मा,विष्णु,महेश) के माता- पिता की बात स्पष्ट नहीं हो पायी।
कुछ लोग माँ अन्नपूर्णा देवी को भगवान शिव की माता बताते है, जो की गलत है क्यूंकि माँ अन्नपूर्णा तो स्वयं देवी पार्वती का ही एक दूसरा रूप है।भगवान शिव ने माँ अन्नपूर्णा देवी से सिर्फ भिक्षा ग्रहण की थी।
अलग-अलग पुराणों में भगवान शिव के जन्म और उनके माता-पिता के विषय में कई कथाएं प्रचलित हैं। शिव पुराण के मुताबिक भगवान शिव को स्वयंभू माना गया है यानि इनकी उत्पत्ति स्वंय हुई हैं।
तथा विष्णुपुराण के अनुसार ब्रह्माजी भगवान विष्णु की नाभि से तथा शिवजी भगवान विष्णु के मष्तिष्क के तेज से उत्पन्न हुए थे।