चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में अवश्य बर्बाद होते हैं ये चार किस्म के लोग

भारत की पवित्र भूमि पर बहुत से ऐसे महान शख्सियतों का जन्म हुआ है जिन्हें हमारे इतिहास में एक अलग और विशिष्ट स्थान प्राप्त हैं। ये लोग ना सिर्फ अपने-अपने क्षेत्र के महराथी हैं बल्कि अपने कृत्यों द्वारा वैश्विक इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में भी दर्ज करवाया है।

इन्हीं महान शख्सियतों में से एक हैं आचार्य चाणक्य जिन्हें अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र का पितामाह कहा जाता है। इनकी नीति और ज्ञान की वजह से ही मौर्य समाज की स्थापना हुई थी और एक मामूली सा बालक चंद्रगुप्त भारत का छत्रपति सम्राट बना था।

आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में बहुत सी ऐसे श्लोकों का उल्लेख किया है जो मानव जीवन के लिए बहुत हितकारी हो सकते हैं। अगर इन्हें सही तरीके से समझा जाए तो यह ना सिर्फ जीवन जीने का सही ढंग बताते हैं बल्कि सफल जीवन की गारंटी भी है। अचार्य चाणक्य का एक श्लोक हैं जिसमें उन्होंने ऐसे चार काम बताए हैं जिन्हें करने वाले व्यक्ति अवश्य बर्बाद होते हैं।

अनालोच्य व्ययं कर्ता चानाथ: कलहप्रिय:। आर्त: स्त्रीहसर्वक्षेत्रेषु नर: शीघ्रं विनश्यति।।

इस श्लोक का स्पष्ट अर्थ यह है कि जो व्यक्ति अपने जीवन में सफलता की कामना करते हैं उन्हें अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना चाहिए। जो मनुष्य अपनी आय से ज्यादा व्यय करता है या जो बिना सोचे समझे खर्च कर देता है वह भविष्य में बर्बादी के कगार पर जरूर पहुंचता है।

आचार्य चाणक्य के श्लोक के अनुसार दूसरा कार्य है बात-बात पर झगड़ा करना। चाणक्य के अनुसार जो मनुष्य हर बात पर दूसरों से झगड़ा करता है, वे लोग अवश्य ही बर्बादी की राह पर चल पड़ते हैं। उन्हें कोई पसंद नहीं करता इसलिए जीवन में वे बिल्कुल अकेले पड़ जाते हैं। आसपास के लोग उन्हें अपने बीच से काट देते हैं।

श्लोक में उन मनुष्यों का भी उल्लेख है जो अन्य स्त्रियों के पीछे भागकर अपना घर बर्बाद करते हैं। ऐसे पुरुष ना सिर्फ अपना जीवन व्यय जरते हैं बल्कि अपने परिवार के लिए भी घातक साबित होते हैं। ऐसे मनुष्यों को किसी शत्रु की जरूरत नहीं होती, वे स्वयं ही अपने शत्रु बनते हैं।

चौथे पुरुष वे होते हैं जो अपने चरित्र और आचरण में धैर्य को महत्व नहीं देते। आचार्य चाणक्य के अनुसार सफलता के लिए धैर्य का होना अत्यंत आवश्यक है, वो व्यक्ति जिसमें धीरज नहीं होता उन्हें कभी सफलता प्राप्त नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *