कभी संभोग में, कभी शराब में-वही घटना घटती है

अकबर ने फतेहपुर सीकरी बनाई। नई बस्ती थी, नई राजधानी थी। बड़ी मेहनत से बनाई गई थी। अरबों रुपये खर्च किए गए थे। फिर अकबर ने अपने पंडितों को, अपने दरबारियों को, अपने नवरत्नों को कहा कि कोई एक वचनखोजो दुनिया के साहित्य से जो इस फतेहपुर सीकरी के दरवाजे पर लिखाजा सके। बड़ा बहुमूल्य वचन लोगों ने खोजा; वह वचन है जीसस का। उसवचन का अर्थ है—जो फतेहपुर सीकरी के द्वार पर खुदा है—कि यह संसारएक सेतु है; इससे गुजर जाओ, इस पर घर मत बनाना। दिस वर्ल्ड इज़लाइक ए ब्रिज; पास थ्रू इट, गो बियांड इट, बट डोंट मेक योर हाउस ऑनइट। सेतु का अर्थ होता है: दो किनारों के मध्य में। सेतु पर जो है उसमेंहमेशा तनाव होगा। तुम जिस अवस्था में हो वह अवस्था नहीं है, वह एकबीमारी है, इसलिए तो तुम बेचैन हो। मनुष्य सदा बेचैन रहेगा। पशु बेचैननहीं है। परमात्मा बेचैन नहीं है। मनुष्य बेचैन है। मनुष्य एक गहन संतापहै। रहेगा ही। क्योंकि दो अतियां उसे खींच रही हैं। या तो गिर जाओ औरबन जाओ पशु। कभी संभोग में, कभी शराब में—वही घटना घटती है, गिरजाते हो वापस, थोड़ी देर के लिए पशुओं के जगत में लीन हो जाते हो।थोड़ी देर को शांति मिलती है। पर वह थोड़ी देर को ही हो सकता है।क्षणभंगुर! इसलिए तो तुम्हारे सारे सुख क्षणभंगुर हैं। क्षणभंगुर का इतना ही मतलब है कि जब तुम मूढ़ होते हो तभी तुम्हें सुख मिलता है, और मूढ़तातुम क्षण भर को ही संभाल सकते हो। और उसके लिए भी तुम्हारे शरीरकी केमिस्ट्री का बदला जाना जरूरी है। सेक्स में भी बदल जाती है। खूबभोजन कर लेते हो तब भी बदल जाती है शरीर का रसायन। शराब पी लेतेहो, एल एस डी ले लेते हो, तब भी बदल जाती है शरीर का रसायन। शरीरका रसायन बदल जाए तो तुम थोड़ी देर के लिए पशु हो पाते हो फिर से।तब यह अंधी, मूढ़ प्रकृति के तुम हिस्से हो जाते हो। मूर्च्छित हो जाओ तोतुम मूढ़ जैसे हो जाते हो। सजग हो जाओ तो संतत्व उपलब्ध होता है।संतत्व में फिर कोई विचार नहीं है; यात्रा समाप्त हो गई। मूढ़ के पास भीकोई विचार नहीं है; यात्रा अभी शुरू ही नहीं हुई। मूढ़ एक तरह की शून्यताहै, अभाव। संतत्व एक तरह की पूर्णता है। दोनों की एक खूबी है कि दोनोंपूर्ण हैं। मूढ़ अपनी मूढ़ता में, संत अपनी पूर्णता में, पर दोनों पूर्ण हैं।इसलिए सांसारिक लोगों को अक्सर संत या तो विक्षिप्त मालूम पड़ते हैं यामूढ़ मालूम पड़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *