15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 12

  • जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं है जो समस्या है – हर चीज एक संभावना है।

  • जो शक्तिशाली लगता है, उसके आगे झुकना स्वाभाविक है। जो कमजोर और मूल्यहीन लगता है, उसके आगे झुकना ही महानता है। यही भक्ति है।

  • दिमाग एक शक्तिशाली यंत्र है। हर विचार, हर भावना, जो आप पैदा करते हैं, आपके शरीर के मूल रसायन को बदल देता है।

  • अगर आप खुद को और अपने आसपास हर किसी को खूब यातना देते हैं, तो आपको नर्क में नौकरी मिल सकती है।

  • सत्ता किसी को भ्रष्ट नहीं बनाती। लोग भ्रष्ट होते हैं। जब उन्हें सत्ता मिल जाती है, तो यह स्पष्ट रूप से दिखने लगता है।

  • किसी दूसरे से बेहतर होने के लिए नहीं है यह जीवन। यह तो अपने पूर्ण सामर्थ्य में विकसित होने के लिए है।

  • सबसे पहला काम है – शरीर और दिमाग की स्वच्छता बरकरार रखना। इसके बिना, जीवन और खासकर आध्यात्मिक प्रक्रिया एक संघर्ष बन सकती है।

  • आज सबसे महत्वपूर्ण चीज़ यह है कि विश्वभर में सत्ता धारी व शक्तिशाली पदों पर मौजूद लोग, अपनी खुद की पहचान से परे जीवन का अनुभव करें।

  • बार-बार एक ही चीज करने का मतलब है कि आप एक चक्र में घूम रहे हैं। जब आप किसी चक्र में घूमने लगते हैं तो आप कहीं नहीं पहुंचेंगे।

  • आप यह जांचते रहें कि आप और आपके काम कितने सचेतन हैं और कितने अचेतन। आत्म-निरीक्षण ही आत्मघ-रूपांतरण है।

  • जब कोई व्यक्ति अपनी साधना पूरी तीव्रता से करता है, वह धीरे-धीरे यह देखेगा कि जैसे-जैसे उर्जाएं ऊपर की ओर उठती हैं, शरीर के साथ पहचान कम होने लगता है।

  • परिवर्तन कितना बड़ा होगा, यह इस पर निर्भर करता है कि कितने लोग इसके लिए कोशिश कर रहे हैं।

  • स्वास्थ्य अध्यात्म का एक साइड इफेक्टय है। अगर आप अपने आप में सम्पूर्ण हैं, तो स्वस्थ होना स्वाभाविक है।

  • ‘जो कोई चीज नहीं है’ यानी शून्यह आध्यात्मिक है। पर आप इंद्रियों से जो चीज महसूस करते हैं, वह सिर्फ भौतिक ही हो सकती है।

  • मातृत्व की सुंदरता बच्चे पैदा करने में नहीं, बल्कि समावेश में है – किसी दूसरे जीवन को अपने अंश की तरह अनुभव करने में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *