15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 14

  • योग का अर्थ है – जीवन की चक्रीय प्रक्रिया को तोड़कर इसे एक सीधी रेखा बनाना।

  • जैसे ही आप मन के परे चले जाते हैं, पीड़ा जैसी कोई चीज नहीं रह जाती।

  • यह धरती ही आपके जीवन का आधार है। फिर आप ऐसा कैसे सोच सकते हैं कि आप चेतन हैं और धरती जड़?

  • या तो यह हो सकता है कि दुनिया आपकी छत्रछाया के सुकून में जिये या फिर आप किसी और की छत्रछाया में सुकून पाने के लिए हमेंशा तड़पें।

  • जो भी काम किया जाना है, जो भी आपको अवसर मिलते हैं, जो कुछ भी आपको साझा करना है – उसके लिए यही वक्त है, कल नहीं, इसी वक्त।

  • समावेश करना या खुद में सबको शामिल करना – यही हर समस्या का बुनियादी हल है।

  • अगर आप साधारण चीजों को पूरे दिल से करते हैं तो आप असाधारण बन जाएंगे।

  • ख़ुशी, शांति और प्रेम – ये कोई आध्यात्मिक लक्ष्य नहीं हैं। यह सब तो समझदारीपूर्वक जीने की शुरुआत है।

  • दूसरों के साथ वैसा बर्ताव कभी मत कीजिये जैसा आप अपने साथ करते हैं – जब तक कि आप एक आनंदित इंसान नहीं बन जाते।

  • मानव चेतना के उत्थान में गौतम बुद्ध का योगदान अनूठा और अद्भुत है। मेरी कामना है कि इस पूर्णिमा के दिन आप पूर्णता को जानें।

  • जो व्यक्ति चैन नहीं जानता, वह स्वाभाविक रूप से बेचैन रहता है।

  • अगर आप हर काम फल पाने की इच्छा से करते हैं, तो आपका अस्तित्व पूरी तरह से क्रियात्मक बन जाएगा।

  • एक प्रेम-प्रसंग का महत्व इस बात में नहीं है कि दो लोगों के बीच क्या होता है, बल्कि इसका महत्व उस मिठास में है जिससे यह आपको भर देता है।

  • ध्यान अपने अस्तित्व की खूबसूरती को जानने का एक तरीका है।

  • कहा जाता है कि कैलाश इस ब्रह्माण्ड का केंद्र है। भौगौलिक दृष्टि से नहीं, लेकिन रहस्यवाद की दृष्टि से यह वाकई ब्रह्माण्ड का केंद्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *