15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 15
-
ज्यादातर लोग आने वाले कल में कदम नहीं रखेंगे, क्योंकि वे बीते हुए कल को पकड़े हुए हैं।
-
शिक्षा का मतलब सर्टिफिकेट हासिल करना नहीं है। इसका मतलब खुद का विकास करना है।
-
बुद्धि सत्य पर विजय पाना चाहती है। भक्ति सत्य को बस अपना लेती है।
-
बिना आवश्ययक ऊर्जा के जागरूक होना बहुत मुश्किल है। इसीलिए साधना की जाती है – ताकि ऊर्जा में तीव्रता पैदा की जा सके।
-
भविष्य ऐसी चीज़ है जो हमारे अनुभव में नहीं होती, पर यह एक संभावना के रूप में होती है।
-
विश्व की समस्या लालच नहीं है – समस्या कंजूसी है।
-
एक व्यशक्ति के रूप में आप हमेशा अधूरा महसूस करेंगे। एक अस्तित्व के रूप में, एक जीवन के रूप में, आप हमेशा पूर्ण हैं।
-
एक वाकई बुद्धिमान दिमाग न तो यादों से प्रभावित होता है और न ही कल्पना से भ्रमित होता है।
-
हर छोटी-छोटी चीज जो आपके साथ होती है, आप या तो उसके लिए शिकायतें कर सकते हैं, या आप उससे ऊपर उठ सकते हैं। कृपया अपना विकल्प चुनें।
-
भावनाएं जीवन का रस हैं। जब वे बेकाबू हो जाती हैं, तो पागलपन बन जाती हैं।
-
जब तक कि आप असीम नहीं हो जाते, आप खुद को सफल नहीं कह सकते।
-
चूंकि आप अधूरा महसूस करते हैं, इसलिए आप चाहते हैं कि कोई आपसे प्रेम करे। वरना कोई आपसे प्रेम करे तो यह कष्टपदायक हो सकता है।
-
अगर आप अपनी मौजूदा स्थिति से संतुष्ट हैं तो आप इस बात से अनजान हैं – कि अगर आप कोशिश करते, तो क्या हो सकते थे।
-
बोध के लिए ज्ञान की जरुरत नहीं होती। इसके लिए बस देखने के काबिल आँखों की जरुरत होती है।
-
अगर आप सचेतन होकर अपनी लय बदलना नहीं सीखते, तो आप एक खरोंच लगे हुए रिकार्ड की तरह हैं, जो एक ही चीजों को बारबार दोहराता रहता है।
Related