15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 16

  • परिवार इसका एक उदाहरण है कि कोई भी चीज जो आपकी भलाई के लिए बनाई गई है, उसे आप किस तरह से नुकसान में बदल सकते हैं।

  • हठ-योग का मकसद एक ऐसे शरीर को बनाना है जो बाहरी प्रभावों के प्रति कम संवेदनशील हो – एक स्थिर आधार, विकास करने के लिए।

  • जीवन के अनुभवों से आपमें परिपक्वता आनी चाहिए। अब यह आपको चुनना है कि आप यादों को घावों में रूपांतरित करते हैं या बुद्धिमानी में।

  • जब आप एक भारतीय मंदिर में जाते हैं, तो आप बस एक ऊर्जा-रूप के दर्शन करने के लिए जाते हैं। आप ईश्वर की छाप को अपने अंदर ले लेना चाहते हैं।

  • दूसरों से आशाएं होने का मतलब है कि आप उनकी जिंदगी ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा न करें। अपना खुद का जीवन ठीक करें – यही आजादी है।

  • आप अभी ही मुर्दा न बन जाएं। उसका वक्त आएगा। अभी वक्त है जीने का।

  • एक झूठ को रचने के लिए आपको बहुत सारी चीजें करनी पड़ती हैं। जबकि सच के लिए कुछ नहीं करना पड़ता – यह तो हर हाल में मौजूद होता है।

  • बचपन के बारे में कुछ भी रोमांटिक नहीं है। बच्चे अपने बचपन का आनन्द सिर्फ तभी ले सकते हैं, जब बड़े इसके लिए आवश्यक माहौल पैदा करें।

  • अगर आप चेतना के स्तर पर पूर्ण-विकसित हो जाते हैं, तो हर वो चीज़ जो जानी जा सकती है, आप जान जाएंगे।

  • आप बीते कल या आने वाले कल को लेकर कष्ट नहीं झेल रहे हैं। आप सिर्फ अपनी यादों और कल्पनाओं के कारण झेल रहे हैं।

  • जीवन का रहस्य है – किसी भी चीज़ के प्रति गंभीर न होना, लेकिन हर चीज़ में पूरी तरह से शामिल रहना। यह एक खेल की तरह है।

  • यह धरती खतरे में नहीं है। जो खतरे में है, वो मानव जीवन है।

  • चाहे यह आपका शरीर हो, आपका दिमाग हो, या दुनिया हो – इन सब से एक दूरी बनाकर रहना है ताकि आप हर चीज को बेहतर ढंग से समझ सकें।

  • हमें नई आर्थिक व्यवस्थाओं को खोजने की जरूरत नहीं है। हमें उन लोगों को रूपांतरित करना होगा जो इन्हें चलाते हैं।

  • जो लोग अपने रिश्तों को तर्क के आधार पर परखते हैं, वे इन्हें बनाए नहीं रख सकते। दो शरीर, दो दिमाग, दो भावनाएं कभी भी पूरी तरह मेल नहीं खा सकतीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *