-
नींद आराम का मामला है। अगर आप पूरी तरह से सहज और आराम में हैं, तो आपकी नींद की गुणवत्ता बढ़ जाएगी और नींद का समय कम हो जाएगा।
-
चाहे वह आपका शरीर हो, आपका मन हो, या फिर आपकी जीवन ऊर्जा हो – आप इनका जितना ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, ये उतने ही बेहतर होते जाते हैं।
-
शादी अपने आप में महत्वपूर्ण नहीं है। आपका ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि शादी के बाद आप उसे कैसा रूप दे पाते हैं।
-
मनुष्य की बुद्धि जितनी ज्यादा विकसित होगी, आस्था व विश्वास के लिए उतनी ही कम जगह बचेगी।
-
हर कोई खुश रहना चाहता है। लोग गड्ढों में इसलिए गिरते रहते हैं क्योंकि उनके पास अपनी खुशी बरकरार रखने के लिए जरूरी ऊर्जा नहीं होती।
-
खुद को खुशहाल बनाने की कोशिश में इंसान ने धरती को क्षत-विक्षत कर दिया है, यह जाने बिना कि खुशहाली पाने का एकमात्र तरीका है अपने भीतर गहराई में खोजना।
-
अपने जीवन को जानने का एकमात्र मार्ग आप खुद हैं। इसे खुला रखें।
-
हमेशा से इस देश की यह अनोखी विशेषता रही है कि हम सत्य और मुक्ति की खोज करने वाले रहे हैं। मुक्ति ही सर्वोच्च लक्ष्य है।
-
हम सब के लिए समय एक ही गति से खिसक रहा है। आप समय को नहीं संभाल सकते, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को संभाल सकते हैं।
-
एक पूर्ण विकसित इंसान होने का मतलब है – अपने आसपास मौजूद जीवन के हर रूप के प्रति अपनी सर्वोत्तम क्षमता से उत्तरदायी होना।
-
जब आप अपनी पूरी क्षमता से काम करते हैं तो सफलता सहज ही मिल जाती है।
-
प्रेम की गहराई को जानने के लिए आपके कम-से-कम कुछ अंश को मिटना होगा। वरना किसी दूसरे के लिए जगह नहीं होगी।
-
प्रौद्यागिकी ने हमारी क्षमताओं को अतिमानवीय बना दिया है। सबको सम्मिलित करने की भावना के बिना यह विनाशकारी हो सकता है।
-
अज्ञानता कोई समस्या नहीं है – झूठा ज्ञान समस्या है।
-
एक साधक चैतन्यम को पाने की आकांक्षा नहीं रखता, बल्कि खुद चैतन्या बन जाना चाहता है।