15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 24
-
मेरा सपना है कि मैं सारे विश्व को ऊर्जा से प्रतिष्ठित करूँ। किसी भी इंसान को उपेक्षित और कम ऊर्जा वाले स्थानों में नहीं रहना चाहिए।
-
मैं चाहता हूं कि दुनिया यह जाने कि योग के जन्मदाता आदियोगी – यानी खुद शिव ही हैं।
-
आदियोगी ने जिस मौलिक ज्ञान की रचना की है, वह ज्ञान धरती की लगभग हर उस चीज का स्रोत है, जिसे आप आध्यात्मिक कह सकते हैं।
-
बुद्धि एक छुरी की तरह होती है – यह जितनी पैनी हो, उतना ही अच्छा है। जब तक कि आप इसका इस्तेमाल करना जानते हैं।
-
आप जितनी ज्यादा सुरक्षा खोजते हैं, आप उतने ही ज्यादा असुरक्षित हो जाते हैं।
-
जीवन न तो उपहार है और न ही दंड। यह बस एक अद्भुत प्रकिया है,जिसे संभालना आपको सीखना है।
-
आप जो भी हालात पैदा करते हैं, उसे आप खुद अनुभव करें और देखें कि उन लोगों को कैसा अनुभव होगा जो इससे होकर गुजरेंगे।
-
जब आपके प्रेम, आनन्द, और शांति किसी दूसरे पर निर्भर करते हैं, तो आप हर वक्त प्रेममय, आनन्दमय और शांतिमय नहीं हो सकते।
-
अब वक्त आ गया है कि मानवता जरा ठहरे और यह देखे कि हम जो कर रहे हैं, वह वाकई खुशहाली पैदा कर रहा है या नहीं।
जो चीज बदली नहीं जा सकती, उस पर अपनी ऊर्जा नष्ट करने के बजाय, आपको उस चीज पर ध्यान देना चाहिए, जिसे रचा जा सकता है।
-
प्रतिबद्ध होकर इंसान पहाड़ हिला सकते हैं। इसकी एक ज्वलंत मिसाल महात्मा गांधी हैं, जिनकी प्रतिबद्धता ने करोड़ों लोगों को प्रेरित किया।
-
जब आप खुद को नहीं जानते, सिर्फ तभी दूसरों की राय महत्वपूर्ण होती है।
-
जीवन संपूर्ण अस्तित्व के साथ सामंजस्य में घटित हो रहा है। सिर्फ आपका व्यक्तित्व ही सबसे अलग घटित हो रहा है।
-
लोग आलसी इसलिए हैं क्योंकि उन्हें आराम में होना नहीं आता। अगर आप आराम से रहना जानते हैं, तो आप काम-काज के लिए भी तैयार रहते हैं।
-
जुनून गाड़ी की टंकी में भरे ईंधन की तरह होता है, लेकिन जहां आप जाना चाहते हैं वहां जाने के लिए आपको एक स्टीयरिंग-व्हील भी चाहिए होता है।
Related