अगर आप भी किसी से प्रेम करते हैं तो ओशो की ये बातें हमेशा ध्यान रखें

प्रेम एक ऐसी अनूभूति है, जिसे शब्दों में व्यक्त कर पाना बहुत मुश्किल है, इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु ओशो ने प्रेम के बारे में बहुत सी ऐसी बातें बताई हैं, जो हर प्रेमी को जाननी चाहिए। यहां जानिए प्रेम पर ओशो के अनमोल विचार…
1. ये कोई मायने नहीं रखता है कि आप किसे प्यार करते हैं, कहां प्यार करते हैं, क्यों प्यार करते हैं, कब प्यार करते हैं, कैसे प्यार करते हैं और किस लिए प्यार करते हैं, मायने सिर्फ यही रखता है कि आप केवल प्यार करते हैं।
3. प्यार एक पक्षी है, जिसे आज़ाद रहना पसंद है। जिसे बढ़ने के लिए पूरे आकाश की जरूरत होती है।
4. इस दुनिया में दोस्ती ही सच्चा प्यार है। दोस्ती का भाव प्यार का सर्वोच्च रूप है, जहां कुछ भी मांगा नहीं जाता, कोई शर्त नहीं होती, जहां बस दिया जाता है।
5. अगर आप प्यार से रहते हैं, प्यार के साथ रहते हैं तो आप एक महान जिंदगी जी रहे हैं, क्योंकि प्यार ही जिंदगी को महान बनाता है।
6. प्यार की सर्वश्रेष्ठ सीमा आज़ादी है, पूरी आज़ादी। किसी भी रिश्ते के खत्म होने का मुख्य कारण आज़ादी का न होना ही है।
7. प्यार एक शराब है, आपको उसका स्वाद लेना चाहिए। उसे पीना चाहिए। उसमें पूरी तरह से डूब जाना चाहिए। तभी आपको पता चल पाएगा कि प्यार क्या है।
8. दोस्ती ही सबसे निर्मल प्यार है। प्यार करने का ये सबसे ऊंचा स्तर है, जहां किसी भी परिस्थिति के लिए किसी से नहीं पूछा जाता, सिर्फ और सिर्फ एक दूसरे को खुशी दी जाती है।
9. जब भी आप प्यार की योजना बनाते हैं और जब भी आपका ध्यान पूरी तरह से उसमें शामिल हो जाता है, तब ये झूठा और पाखंडी बन जाता है।
10. बड़ा सवाल ये नहीं है कि कितना सीखा जा सकता है। सवाल ये है कि कितना भुलाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *