15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 33

  • जीवन के निर्णय मौजूदा विवशताओं के आधार पर मत लीजिए। आपके निर्णय कई सालों बाद भी आपके लिए लाभप्रद होने चाहिएं।

  • योग सारे धर्मों से प्राचीन है। जब इंसान के मन में, धर्म का ख्याल तक नहीं था, तब भी योग का अस्तित्व था।

  • जब आपको एहसास होता है कि आपका जीवन 100 फीसदी आपकी जिम्मेदारी है, तो किसी के प्रति नाराजगी रखने की कोई जगह नहीं बचती।

  • धर्म कोई शिक्षा, फिलासफी, या विश्वास नहीं है। यह इस जीवन और इसके बाद के जीवन के बारे में स्पष्ट दृष्टि पर आधारित है।

  • अगर आप अपनी नश्वरता के प्रति जागरूक हैं, तो कोई भी बेवकूफी करने के लिए समय नहीं होता। आपको मार्ग पर टिके रहना होता है।

  • सोचना, बस उन जानकारियों को फेंटना है, जो आपने अतीत में जमा की हैं।

  • जीवन के बारे में कोई भी निष्कर्ष झूठा साबित होगा।

  • यह शरीर एक जानवर है – ये चीज़ें जमा करना और प्रजनन करना चाहता है। इसीलिए इतनी ज्यादा ऊर्जा पैसे और सेक्स के संघर्षों में खर्च होती है।

  • मेरी कामना है कि जीवन आपको अभिभूत कर दे। ये एक अद्भुत घटना है, जो अपने आप में सृष्टि भी है और सृष्टिकर्ता भी।

  • मानव शरीर में कैंसर एक गंभीर असामान्यता है। पारंपरिक योग तालमेल लाता है, और असामान्यताओं को बेअसर कर देता है।

  • हर इंसान किसी न किसी रूप में आध्यात्मिक है। बस इतना ही है कि कुछ लोग इसका दायित्व ले लेते हैं।

  • मैं सांसारिक धन-दौलत में विश्वास नहीं करता। मेरी दौलत तो लोगों के दिलों में है।

  • काम में सम्पूर्ण भागीदारी से आपकी जान नहीं निकल जाती है। हर चीज़ जो आप करते हैं, उसमें ये आपको कहीं ज्यादा लचीला, योग्य और कारगर बनाती है।

  • अगर दुनिया में चीजें वैसे नहीं हो रही हैं, जैसा आप चाहते हैं, तो कम से कम आपके भीतर तो वैसा होना ही चाहिए, जैसा आप चाहते हैं।

    मूर्खतापूर्ण चलन आते-जाते रहते हैं। जीवन चलता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *