पेड़ लगाना प्रेम की एक विशाल अभिव्यक्ति है। आपको ये जानते तक नहीं कि आप इसकी छाँव या फलों का आनंद ले पाएंगे या नहीं, पर आप जानते हैं कि कोई और इनका आनंद लेगा।
हठ योग कोई शरीर मोड़ने के विषय में नहीं है। जिस तरह से आप सोचते हैं,महसूस करते हैं और जीवन को ग्रहण करते हैं, उसे अपने हाथों में लेने के लिए है हठ योग।
अगर आप वाकई में आनन्दमय हैं, तो आप संतोष नहीं खोजेंगे।
किसी भी परिस्थिति में सिर्फ दो विकल्प होते हैं – आप या तो समस्या का हिस्सा हो सकते हैं, या फिर समाधान का हिस्सा हो सकते हैं।
जीवित होना महानतम घटना है। सिर्फ पृथ्वी पर ही नहीं, बल्कि पूरे ब्रह्माण्ड में।
मानसिक पीड़ा मूल रूप से, जीवन के वास्तविक अर्थ के प्रति हमारे दृष्टिकोण के खो जाने से आती है।
शिक्षा के बारे में हमारी धारणा को, आर्थिक इंजन के पुर्जों के निर्माण से ऊपर उठना होगा।
आप वही कीजिए जो जीवन में आपके लिए वाकई मायने रखता है। वह काम चाहे जो भी हो, उसे आपके लिए उपयुक्त। होना चाहिए।
ये ऐसी संस्कृति है, जिसमें मंदिरों का निर्माण मानव चेतना को ऊपर उठाने के लिए किया जाता था। यहां हर वस्तु मुक्ति के लिए समर्पित थी।
निराशा, कुंठा और अवसाद में आप खुद के ही खिलाफ काम करते हैं।
अगर आप अपनी मानवता को काम करने देते हैं, तो आप में हमेशा समावेश की भावना होगी, और आप हमेशा सही चीज करेंगे।
भक्ति का मतलब है कि आप अपनी बुद्धि को किनारे रख देते हैं, और एक विशाल प्रज्ञा को अपने माध्यम से काम करने देते हैं।
अगर आप किसी को कोई गलत काम करते देखते हैं, तो उस काम की निंदा कीजिए, न कि उस इंसान की।
आप लाखों झूठ पैदा कर सकते हैं, लेकिन सत्य सिर्फ एक है।
योग बिना किसी जोर-जबरदस्ती के 15000 सालों से सिर्फ इसलिए चला आ रहा है, क्योंकि यह बेहद प्रभावशाली रहा है।