15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 44
-
एक सच्चा मित्र वह इंसान है, जो आपसे असहमत होने की हिम्मत रखता है और फिर भी आपसे प्रेम करता है।
-
प्रकृति ने हमें बुद्धि और जागरूकता के ऊंचे स्तर तक विकसित कर दिया है, लेकिन हम ही इस उन्नति को स्वीकार करने से इन्कार कर रहे हैं।
-
इस दुनिया में प्रभावशाली ढंग से काम करने के लिए सबसे जरुरी चीज़ ज्ञान नहीं है, बल्कि बोध व समझ की स्पष्टता है।
-
आपकी ऊर्जा और आपकी जागरूकता का सीधा संबंध है। अगर आपकी ऊर्जाएं तीव्र हैं, तो आपकी जागरूकता स्वाभाविक रूप से बढ़ती है और पैनी होती है।
-
भरोसे का मतलब यह नहीं है कि दूसरे लोग काम उस ढंग से करें, जैसे आप उम्मीद करते हैं। भरोसे का मतलब है अपना सुरक्षा कवच उतारकर उपलब्धी होना।
-
यह दुनिया जो हमने बनाई है, वह इतनी ज्यादा पुरुष प्रधान है कि वह पुरुषों के लिए भी ठीक नहीं है – स्त्रियों के लिए तो निश्चित रूप से ठीक नहीं है।
-
हर सामाजिक समूह की रचना कुछ पहचानों के इर्द गिर्द होती है। बिना किसी पहचान के जीना सीखना ही आध्यात्मिक प्रक्रिया का आधार है।
-
योग में, डिप्रेशन से शरीर, मन, और ऊर्जा के स्तर पर निपटा जाता है। अगर आप जीवंत और संतुलित हैं तो आप स्वा भाविक रूप से आनंदित होंगे।
-
अगर आप दुनिया के बारे में चिंतित हैं, तो जो पहली चीज आपको करने की जरूरत है, वह है खुद को एक आनंदित इंसान में रूपांतरित करना।
-
चेतना आपकी सहज अवस्थाह है। आप इसे सिर्फ इसलिए खो देते हैं, क्योंकि आप अपने विचारों, भावनाओं, और शरीर से खुद की पहचान बना लेते हैं।
-
जब आप खाते हैं, तो आप धरती के एक टुकड़े को अपने अंदर समा लेते हैं। हम धरती से जिस तरह का बर्ताव करते हैं, वही बर्ताव हम अपने शरीर के साथ भी करते हैं।
-
शादी का मतलब है दो जीवन को एक में बुन देना। खुद से परे सोचना, महसूस करना, और रहना, परम मिलन की सीढ़ी बन सकता है।
-
योग एक जबरदस्त प्रेम प्रसंग है। यह जीवन के हर रूप और हर आयाम को शामिल करने की प्रक्रिया है।
-
एक अमीबा से लेकर हाथी तक, हर प्राणी पर्यावरण को पोषित कर रहा है। सिर्फ हम इंसान ही विनाश फैला रहे हैं, और हम सोचते हैं कि हम बहुत बुद्धिमान हैं।
-
विशेष बनने की चाहत में आप खुद को बाकी सृष्टि से अलग कर लेते हैं। और फिर आप अकेले पड़ जाने की शिकायत करते हैं।
Related