15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 45

  • संभावना और वास्तविकता के बीच एक दूरी होती है। क्या आपमें यह दूरी तय करने का साहस और लगन है?

  • खुद को खो देने के डर से जो परे है, सिर्फ वही प्रेम को जान सकता है और खुद प्रेम बन सकता है।

  • चूहा-दौड़ चूहों के लिए है। सामाजिक विवशताओं से विवश हुए बिना, आप एक इंसान के रूप में, सचेतन होकर वह सब कर सकते हैं, जो आप चाहते हैं।

  • यह मायने नहीं रखता कि जीवन आपके ऊपर क्याक फेंक रहा है – आप उसका कैसे इस्तेयमाल करते हैं, यह आपके ऊपर है।

  • अस्तित्व में एकरूपता है और सभी प्राणियों में अनोखापन है। इसे पहचानना और इसका आनन्द लेना ही आध्यात्मिकता का सार है।

  • अगर हम दूसरों के खिलाफ घृणा और हिंसा को पोषित करते हैं, तो एक न एक दिन, यह घूमकर हमारे पास वापस आ जाएगी।

  • सकारात्मक सोच का मतलब है जीवन के सिर्फ एक पक्ष को देखना। हो सकता है कि आप दूसरे पक्ष को अनदेखा कर दें, लेकिन दूसरा पक्ष आपको अनदेखा नहीं करेगा।

  • एक तरह से, हर इंसान जीवन और मृत्यु का मेल है। हर चीज जो आप करते हैं, वह इन दो में से किसी न किसी पहलू में योगदान करती है।

  • आध्यात्मिक मार्ग पर होने का मतलब है यह समझना कि आपकी समस्याओं और आपकी खुशहाली का स्रोत – आपके भीतर ही है।

  • समानता का मतलब है समान अवसर, समान आदर और सत्का र – न कि कार्य में समानता।

  • अगर आपके जीवन में कोई ऐसी चीज है जो आपके लिए बहुत मायने रखती है, तो आपको उसे एक दिन के लिए भी नहीं टालना चाहिए।

  • आंतरिक खुशहाली की टेक्नालॉजी आज बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि जैसे-जैसे हमारी बाहरी संभावनाएं बढ़ती हैं, हमारा भीतरी खालीपन साफ नजर आने लगता है।

  • गुरु कोई इंसान नहीं, बल्कि एक संभावना है।

  • भारत में आजादी के सत्तर साल हो गए हैं – हम अपने लिए जैसा देश, जैसा जीवन, और जैसा भविष्य चाहते हैं, उसे बनाने का दायित्व हम पर ही है।

  • मुक्ति की चिंता मत कीजिए। अपना सारा ध्यान अपनी सीमाओं पर और उन्हें मिटाने पर केन्द्रित कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *