15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 48

  • कोई भी काम खुद में तनावपूर्ण नहीं होता। चुनौतीपूर्ण हालातों में विवश होकर प्रतिक्रया करने से तनाव पैदा होता है।

  • जिस तरह महात्मा गांधी ने शांतिपूर्वक ढंग से गहरा असर डाला था, वह मानव इतिहास में अनोखा है। ऐसा सिर्फ भारतीय अध्या त्मड के मूूल तत्वों से ही संभव है।

  • जीवन एक रहस्य है, इसे समझने की कोशिश मत करें, इसका आनंद लें। नवरात्रि का त्योहार इसी मूल सूझ-बूझ पर आधारित है।

  • जब आप कुछ चढ़ाते व अर्पित करते हैं, तो आप अपनी ऊर्जा को एक दिशा में केंद्रित करते हैं। जैसे ही आपकी ऊर्जा केन्द्रित हो जाती है, आप जीवन में आगे बढ़ने लगते हैं।

  • यह शरीर एक ऐसी मशीन है, जो इस्तेमाल करने से बेहतर होती जाती है।

  • ईश्वरर के स्त्रैण रूप देवी, का उत्सव मनाने से आप जीवन की सुंदरता को जान जाएंगे।

  • आप किसी दूसरे की तरह काम कर पाते हैं या नहीं, यह मुद्दा नहीं है। सवाल यह है कि क्या आप अपनी पूर्ण क्षमता को तलाश रहे हैं?

  • अगर आप एक पल के लिए भी वाकई में मेरे साथ बैठते हैं, तो आपका पुनर्जन्म नहीं होगा।

  • अस्तित्व में हर चीज एक ही ऊर्जा है, जो खुद को करोड़ों तरीकों से व्यक्त कर रही है।

  • अपनी शादी को सफल बनाने के लिए आपको एक आदर्श इंसान की जरूरत नहीं है। आपको जिस चीज की जरूरत है, वह है संपूर्ण ईमानदारी।

  • आध्यात्मिक मार्ग, सीमाओं के बंधन से असीम की ओर जाने की एक यात्रा है।

  • आप अस्तित्व के स्रोत को समझ नहीं सकते, पर आप उसमें पूरी तरह लीन हो सकते हैं। भक्ति ऐसी ही होती है, यही उसकी प्रकृति है।

  • आपको अपना शरीर हवा की तरह महसूस होना चाहिए। तभी आप वाकई स्वस्थ होते हैं।

  • आप जैसे सांस लेते हैं, वैसे ही आप सोचते हैं। जिस तरह से आप सोचते हैं, उसी तरह से आप सांस लेते हैं।

  • मैं चाहता हूं कि आप अपनी भौतिकता से कुछ अधिक अनुभव करें। आपकी साधना ही आपकी जीवन-रेखा है। मैं आपके साथ हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *