15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 50

  • मृत्यु, अचेतन की कल्पना है। जीवन, जीवन और सिर्फ जीवन है – जो एक आयाम से दूसरे आयाम में आता-जाता है।

  • प्रकाश हमें इस दुनिया को अनुभव करने की क्षमता देता है, इसने अस्तित्व में रंग बिखेरे हैं, और सबसे बढ़कर, यह भीतरी प्रकाश ही है जो हमें मुक्त करता है। मेरी कामना है कि ये दीपावली आपके भीतर प्रकाश लाए। प्रेम व आशीर्वाद।

  • आप अंधेरे से लड़ नहीं सकते। आपको दीया जलाना होगा, और अंधकार गायब हो जाएगा।

  • किसी आदर्श इंसान की नकल करने का मतलब है कि आप जो हैं,उससे कुछ अलग होने की कोशिश कर रहे हैं। इस कोशिश में आपके स्वा्भाविक गुण खो जाएंगे।

  • आप चाहे जो भी करें, किसी चीज को करने का आपका तरीका ही आपको रूपांतरित करता है।

  • प्रेम संबंध किसी खास इंसान के साथ ही हो, यह जरूरी नहीं है। आप स्वतयं जीवन के साथ जबरदस्त प्रेम संबंध बना सकते हैं।

  • जीवन में सही या गलत जैसा कुछ नहीं होता। सवाल यह है कि क्या आपके कार्य उचित हैं, और क्या वे समावेशी भावना से किए गए हैं।

  • भक्ति एक अलग तरह की बुद्धि है। जो चीज आप बुद्धि से नहीं समझ सकते, उसका बोध आपको भक्ति से हो सकता है।

  • त्याग का मूल अर्थ है कि आप अपनी आजादी की दिशा में काम कर रहे हैं – आप विवशता से चेतना की ओर बढ़ रहे हैं।

  • आज दुनिया में डिप्रेशन व अवसाद का मुख्य कारण है – बहुत ज्यादा खाना, और शारीरिक स्तेर पर बहुत सक्रिय न होना।

  • मैं चाहता हूं कि इस धरती का हर इंसान ईश्वोरीय संभावना में खिले।

  • नकारात्मक रिश्तों को कम न समझें। जिनसे आप घृणा करते हैं, डरते हैं, या ईर्ष्याम करते हैं, उनके साथ आपका बंधन गहरा होता है।

  • डिप्रेशन व अवसाद एक महामारी का रूप ले रहा है। इसकी जड़ें जटिल हैं – विभिन्न रोगों से लेकर नकारात्मक जीवन-शैलियों तक फैली हुईं हैं। इसके रोकथाम की संस्कृ ति को पैदा करना बहुत महत्वीपूर्ण हो गया है।

  • गर्भावस्था के दौरान, एक मां खुद को और अपने बच्चे को जिस तरह से संभालती है – इसकी उस व्यिक्ति के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

  • हालाँकि दिमागी तकलीफों के कारण कई सारे हो सकते हैं, और कभी-कभी हमारे नियन्त्रण से बाहर होते हैं, फिर भी एक ऐसी संस्कृति काफी मददगार हो सकती है, जिसमें लोग अपनी खुशहाली के लिए खुद जिम्मेदार हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *