15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 51
-
अगर आप अकेले हैं और दुखी हैं तो जाहिर है कि आप बुरी संगत में हैं।
-
अगर आप अपने शरीर को अच्छे से रखते हैं, तो इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह सभी आवश्य्क कार्यों को जीवन भर करने में सक्षम है।
-
हमारे अस्तित्वभ का स्रोत चेतना है। हमारे विचार, इरादे, और कार्य उसके परिणाम हैं।
-
लोग नहीं जानते कि खुश कैसे रहें, इसका एकमात्र कारण है कि उनके पास इसके लिए आवश्यक कौशल नहीं है।
-
सिर्फ इंसान ही नहीं, धरती का हर प्राणी अपने जीवन को बेहद कीमती मानता है।
-
जब एक बच्चा आपके जीवन में आता है, तो वह समय सीखने का होता है, न कि सिखाने का।
-
बहुत अधिक अभियान व आंदोलन चलाना, और वाकई में कुछ सार्थक न करना, किसी भी समाज के लिए अच्छा नहीं है।
-
आनन्दमय होना अपने आप में कोई लक्ष्य नहीं है। जीवन यात्रा पर चलने के लिए यह बस एक अच्छी अवस्थाम है।
-
इस शरीर को स्थाई मान कर मत चलें – यह हमेशा नहीं रहने वाला है।
-
इंसान अपनी खुद की यादों और कल्पनाओं को लेकर दुःख सहते हैं। इसका मतलब है कि वे उन चीजों से पीड़ित होते हैं, जिनका अस्तित्व नहीं होता।
-
क्या आप दुखों से अपनी पूंजी निकालने और खुशी में पूंजी लगाने के लिए तैयार हैं?
-
अगर आप जागरूक हैं तो हर चीज आध्यात्मिक है। अगर आप जागरूक नहीं हैं तो हर चीज सांसारिक है।
Related