15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 53
-
वास्तव में केवल इसी क्षण का अस्तित्व है। यदि आप जानते हैं कि इस क्षण को कैसे संभाला जाए फिर आप अनंत काल को संभालना जानते हैं।
-
भक्ति आपकी भावनाओं को मधुरता की पराकाष्ठाा पर ले जाती है – आत्मज्ञान तक पहुंचने का ये बेहद आनंद भरा मार्ग है।
-
अपने शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक कल्याैण के लिए आपको हर क्षेत्र में, जीवन को खेल-खेल में जीना होगा।
-
अगर आप आखिरी पल तक प्रसन्नता से जीते हैं, तो आपको मृत्यु को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है – वह भी एक आनन्दमय प्रक्रिया होगी।
-
आपका जीवन गुजरता जा रहा है। अब यही वक्तं है, उस चीज पर ध्यान देने का जो वाकई मायने रखती है।
-
योग अपने शरीर को मरोड़ने या सिर के बल खड़े होने के बारे में नहीं है। यह खुशहाली की एक तकनीक है।
-
भावनाओं में रूपांतरण करने की शक्ति होती है। ये आपको गटर में धकेल सकती हैं, या आपको चेतना के सबसे ऊंचे शिखर तक ले जा सकती हैं।
-
जीवन तो वैसे भी आपसे हर किस्म के सर्कस, बाजीगरी, और कलाबाजी कराता ही रहता है। अगर आप उसके लिए तैयार हैं, तो आप इसे खुशी-खुशी कर सकते हैं।
-
जब जीवन में चीजें उल्टी होने लगती हैं, तभी आपकी असलियत सामने आती है। जब सब कुछ ठीक-ठीक चल रहा होता है तब हर कोई शानदार होने का ढोंग कर सकता है।
-
अगर आप हर इंसान को, हर प्राणी को, और निर्जीव चीजों को भी प्रेमपूर्ण नजरों से देख सकते हैं, तो आपको परम तत्व तक ले जाना आसान होगा।
-
हमारे जीवन में जब अप्रिय चीजें होती हैं, तो हम या तो बुद्धिमान बन सकते हैं या उससे जख्मी हो सकते हैं – यह विकल्प हमारे पास होता है।
-
आपका शरीर हरेक गंध, स्वाद, दृष्य, स्पर्श, और ध्वनि को याद रखता है। योग से, आप इस बोध का इस्तेमाल अपनी भलाई के लिए कर सकते हैं।
-
जो भी चीजें आप अपने जीवन में बटोरते हैं, उनसे आपकी पहचान तय नहीं होनी चाहिए।
-
शब्द और उनके अर्थों का अस्तित्व सिर्फ इंसान के मन में होता है – ध्वीनि का अस्तित्व ब्रह्मांड में होता है।
-
मैं चाहता हूं कि दुनिया को इस बात का एहसास हो कि अपने भीतर मुड़ना सबसे बड़ा आनन्द है। इसकी तुलना में, हर दूसरा सुख पीछे की ओर कदम है।
Related