जो लोग सांत्वना चाहते हैं, वे विश्वास कर लेते हैं। जो समाधान चाहते हैं, वे खोज करते हैं।
जिन भी परिस्थितियों से हमारा सामना होता है, उनसे हम कितने राजी-खुशी गुजरते हैं, यही हमारे अनुभव के स्ततर को और हमारे जीवन के स्तशर को तय करता है।
मेरी कामना है कि नए साल में आप जिसके भी संपर्क में आएं, उन सबके लिए आनंद का स्रोत बन जाएं। धरती पर, अभी यह वक्त हमारा है। आइए हम आने वाले साल को शानदार बनाएं।
अगर आप इच्छुक हैं, तो अपने जीवन के हर पल के अनुभव को शानदार बना सकते हैं। बस सांस लेने और छोड़ने को ही जबरदस्त प्रेम प्रसंग बना सकते हैं।
भीतरी आयाम किसी अनजानी राह की तरह होता है; इसलिए मार्गदर्शन लेने में ही समझदारी है। गुरु एक जीवित मानचित्र होता है – जी.पी.एस: गुरु पथप्रदर्शक सिस्टम!
आप अच्छे से जीने के लिए ही आजीविका कमाते हैं, न कि खुद को तनाव से मार देने के लिए।
आपके जीवन में, अगर मुक्ति ही आपकी एकमात्र प्राथमिकता बन जाती है, तो आपके लिए हर द्वार खुल जाता है। इसे अपनी प्राथमिकता बनाए बिना, आत्मज्ञान घटित नहीं होता।
बुद्धि भेदने का काम करती है। भक्ति शामिल व समावेश करती है। भक्ति, बुद्धि व प्रज्ञा का एक गहरा आयाम है।
अस्तित्व अलग-अलग घटित नहीं हो रहा है। सब कुछ बड़े ही अद्भुत रूप से एक समग्र प्रक्रिया के रूप में घटित हो रहा है।
प्रेम कोई ऐसी चीज नहीं है जो आप करते हैं। आप खुद प्रेम हैं।
हमें संक्रांति के बाद फसल कटने का सौभाग्य मिलता है। मेरी कामना है कि इस बार उत्तरायण में, आपको अधिक से अधिक फल मिले।
साहसी लोग बेवकूफी भरी चीजें करते हैं। डरपोक बहुत कुछ नहीं कर पाते। पर जो लोग निडर हैं, वे जीवन को ठीक वैसे देखते हैं, जैसा वह है और वही करते हैं जो जरूरी होता है।
मैं लोगों को मुसलमान, ईसाई, या हिंदू की तरह नहीं देखता। मैं इंसानों को इंसान की तरह ही देखता हूं।
नेता होने का मतलब लोगों पर दबदबा बनाना नहीं है। इसका मतलब है लोगों को वह सब करने के लिए सशक्त बनाना, जिसे करने की उन्होंने कल्पना नहीं की हो।
जो लोग खूब तीव्रता से काम करते हैं, सिर्फ वे ही आराम की गहराई को जानेंगे।