15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 56

  • प्रजातंत्र का अर्थ है: लोगों द्वारा बनाई गई सरकार। अगर हम एक महान राष्ट्र बनाना चाहते हैं, तो हमारी चाहे जो भी भूमिका हो, हमें पूरा उत्त रदायित्वक लेकर उसे बेहतरीन ढंग से करना होगा।

  • जीवन के बाहरी आयाम आपको सुख-सुविधाएं दे सकते हैं। सिर्फ भीतरी आयाम ही आपको तृप्त कर सकता है।

  • भगवान को आपकी भक्ति की जरूरत नहीं है। इसकी जरूरत होती है इंसान के हृदय को, जो भावनाओं के चरम को अनुभव करना चाहता है।

  • किसी प्रजातंत्र में, कार्य करने का सही रवैया यह होता है कि किसी की राय पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश नहीं की जाती।

  • दुनिया के लिए जो सबसे अच्छा काम आप कर सकते हैं – वह है खुश रहना।

  • आप क्याक करते हैं, यह आपके ऊपर है, लेकिन आपको उसे पूरी जागरूकता में करनी चाहिए। इंसान होने के यही मायने हैं।

  • जिज्ञासा होने का मतलब है, एक सक्रीय बुद्धि का होना। एक जिज्ञासु कभी भी सीखना नहीं छोड़ता।

  • इस धरती पर सिर्फ एक ही समस्या है – बहुत सारे दुष्ट इंसान हैंं। बाकी सब यहां पर बहुत शानदार है।

  • घिसी पिटी चीजें करना आरामदायक होता है, लेकिन इसमें कोई आनन्द नहीं आता। अपनी सीमाओं को तोड़ने में आनन्द आता है, लेकिन शायद यह आरामदायक नहीं होता। आप क्या चाहते हैं – ये आपको चुनना होगा।

  • एक बार जब आपको असीमितता का अनुभव हो जाता है, तो आपके जीवन में संभावनाएं भी असीमित हो जाती हैं।

  • जितना कुुछ आपके अनुभव में है, सिर्फ उतना ही आप जानते हैं – बाकी सब कल्पना है। योग अनुभव को बढ़ाने का विज्ञान है।

  • एक प्रतिबद्ध इंसान के लिए असफलता जैसी कोई चीज नहीं होती – राह में बस सबक सीखे जाते हैं।

  • खूद के लिए किसी के स्नेह की जरूरत न होना, और किसी पर भी स्नेह लुटा पाना – इसी को आजादी कहते हैं।

  • किसी चीज को अनुभव करने की आपकी क्षमता, उसके बारे में आपके द्वारा जमा की गई जानकारी की मात्रा के विपरीत अनुपात में होती है।

  • आध्यात्मिक प्रक्रिया की बुनियाद यह है कि आप सारी धारणाएं और कल्पनाएं त्याग देते हैं। आपको यह अहसास हो जाता हैं, ‘जो मैं जानता हूं, वह जानता हूं। जो मैं नहीं जानता, वो मैं नहीं जानता।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *