15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 57

  • लोगों का इस्तेबमाल करना और चीजों से प्रेम करना – यह जीवन की बिल्कुअल गलत समझने है। चीजें इस्तेनमाल के लिए होती हैं और लोग प्रेम करने के लिए होते हैं।

  • इस धरती पर यह समय हमारा है – इसे शानदार बनाना हमारा काम है।

  • इंसानों के साथ सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि उन्हें अपने विचारों और भावनाओं को संभालना नहीं आता।

  • सृष्टि का स्रोत हर जगह मौजूद है, और यह निरंतर कार्य कर रहा है। अगर यह काम करना बंद कर दे, तो पूरा ब्रह्मांड एक पल में गायब हो जाएगा।

  • अगर आप किसी पेड़, किसी जानवर, या इस सृष्टि की किसी भी चीज की पीड़ा को उसी तरह से अनुभव करते हैं, जैसे आप अपने शरीर की पीड़ा को महसूस करते हैं, तो आप हर चीज का ख्याल रखेंगे।

  • आप अपने दिमाग से अपनी जितना ज्यादा पहचान बनाते हैं, खुद से आप उतना ही ज्यादा दूर हो जाते हैं।

  • अगर हम अपने परिवार, समाज, देश, और दुनिया में स्थिरता लाना चाहते हैं, तो हमें एक-एक इंसान में स्थिरता लानी होगी।

  • यह आध्यात्मिक प्रक्रिया किसी धर्मग्रंथ, दर्शन, या मृत परंपरा पर आधारित नहीं है – यह एक जीती-जागती प्रक्रिया है।

  • अगर आप सफलता चाहते हैं, तो सबसे पहली चीज यह सुनिश्चित करनी होगी कि आप खुद इसमें अड़चन नहीं हैं।

  • आपके मन का चीजों से भरा होना या आपका सतर्क होना – यह सब जागरूक होना नहीं है।

  • जो चीजें आप पसंद नहीं करते, उनके साथ खुशी से रहना सीख लेना, जीवन का एक बहुत बड़ा सबक है।

  • भक्ति की आग इंसान को जीवन के द्वैत से मुक्त कर देती है।

  • ज्यादातर लोगों के जीवन उनके आसपास की सामाजिक हकीकतों व हालातों के बंधक होते हैं। योग उस बंधक से छुटकारा पाने के लिए है।

  • सबसे महत्वपूर्ण चीज है, इंसानों को जीते-जागते मंदिरों में बदलना। अगर ऐसा होता है, तो दुनिया में बदलाव आएगा।

  • जो लोग खुद की बनाई सीमाओं को नहीं तोड़ते हैं, वे उनमें कैद होकर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *