15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 62
-
आप अपने बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण काम ये कर सकते हैं, कि उन्हें बाहर प्रकृति में ले जाने के लिए कुछ समय निकालें।
-
योगी, भगवान को पूजने की चाहत नहीं रखते। वे विलिन हो जाने की, ईश्वर के साथ एक हो जाने की चाहत रखते हैं।
-
अगर आप अनिच्छा से इच्छा की ओर, जड़ता से जोश की ओर कदम बढ़ाते हैं, तो आपका जीवन आनन्दमय और सहज हो जाएगा।
-
आदियोगी ने इस बात पर जोर दिया कि इस धरती के हर इंसान के लिए एक मार्ग है। उन्हों ने हमें जो तरीके बताए, उनका यही अनोखापन है।
-
आप जो हैं और जैसे हैं, उसी की अभिव्यक्ति आपका कार्य है। इसलिए आपको अपने ऊपर काम करने की जरूरत है।
-
आपके भीतर जो जीवन है, वह आनंदमय होने के लिए तड़प रहा है, क्योंकि आनंद ही सृष्टि के स्रोत की प्रकृति है।
-
व्यापार या वाणिज्य को मानवता की सेवा करनी चाहिए, मानवता का नेतृत्व नहीं।
-
तनाव से मुक्तण होने का एकमात्र तरीका है ध्यािन – क्योंकि यह आयाम मन से परे है। सारे तनाव और संघर्ष मन में होते हैं।
-
जन्म और मृत्यु तो बस रास्तेम हैं, जिनसे होकर जीवन एक चरण से दूसरे चरण में जाता है।
-
जब अप्रकट अस्तित्व – जिसे अक्सर शून्य या नि:शब्दएता कहा जाता है – स्पंदित होना शुरू हुआ, तब जो सबसे पहली चीज प्रकट हुई वह ध्वनि थी।
-
धरती का हर दूसरा प्राणी धरती माता की भलाई के लिए काम कर रहा है। सिर्फ हम इंसानों को बदलने की जरूरत है।
-
आप जीवित हैं, जीवित होने की इस कोमलता को बस यहां बैठे-बैठे जानने का मतलब है कि प्रेम से तर-बतर हो जाना।
-
आदियोगी आज भी इस बात के प्रमाण हैं कि सत्य ही एकमात्र सत्ता है।
-
यह जीवन बहुत ही छोटा है – अपना जीवन उन चीजों पर क्यों बरबाद करें जो उचित नहीं हैं?
-
परमाणु से लेकर ब्रह्मांड तक, हर भौतिक चीज हमेशा चक्रीय गति में होती है। इस पहलू को काल कहते हैं।
Related