15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 74
-
अगर आप इस ब्रह्मांड की विशालता को देखें, तो इसमें आप रेत के एक कण जैसे हैं।
-
जिस व्यक्ति का ध्या न अपने मार्ग पर पूरी तरह से केंद्रित है, उसे मुक्ति पाने के लिए बस कुछ समय इंतज़ार करना होता है।
-
किसी काम या चीज के होने का इंतजार मत कीजिए – आप खुद ही उसे साकार कीजिए।
-
जीवन के अनुभवों से आपमें परिपक्वता आनी चाहिए। अब यह आपको चुनना है कि आप यादों को घावों में रूपांतरित करते हैं या बुद्धिमानी में।
-
अगर इंसान में आवश्यंक चेतना नहीं है, तो इसके बिना क्षमता और ताकत का होना खतरनाक है। मानव चेतना को ऊपर उठाने का अब वक्त आ गया है।
-
अगर यह शर्तों पर आधारित है, तो यह प्रेम नहीं है।
-
हो सकता है कि आप समाज की नजर में चतुर हों, पर अस्तित्व के स्तर पर आप मूर्ख हो सकते हैं।
-
न तो स्वास्थ्य और न ही आनंद बाहर से पैदा किया जा सकता है। बाहर से आपको उकसाया जा सकता है, पर वास्ताव में, ये दोनों आपके भीतर ही पैदा होते हैं।
-
काम और जीवन के बीच संतुलन बनाना है – ऐसी कोई बात नहीं होती, सब कुछ जीवन ही है। संतुलन आपके भीतर होना चाहिए।
-
चाहे वह आपका शरीर हो, आपका मन हो, या फिर आपकी जीवन ऊर्जा हो – आप इनका जितना ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, ये उतने ही बेहतर होते जाते हैं।
-
समय रुपया-पैसा नहीं है। समय जीवन है।
-
सत्य का खोजी होने का मतलब है – जो चीजें आप नहीं जानते हैं, उनके बारे में कोई धारणा बनाना बंद कर दें।
-
आदतों के मुताबिक कोई काम करना आसान होता है, पर तब कोई जागरूकता नहीं होती, कोई विकास नहीं होता।
-
आपका शरीर बस मिट्टी का एक ढेर है। इसे शालीनतापूर्वक लेकर चलें, और जब इसे वापस करने का समय आए, तो इसे शालीनतापूर्वक वापस कर दें।
-
जीवन में बहुत कुछ हासिल कर लिया – ऐसी कोई चीज नहीं होती। जीवन एक अंतहीन संभावना है।
Related