15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 86

  • इस दुनिया में कोई भी चुना हुआ नहीं है। ईश्वर हर एक के साथ और हर चीज के साथ समान रूप से शामिल है।

  • अगर आप हर चीज के बारे में बहुत गंभीर हैं, तो आप सिर्फ विचारों और भावनाओं को ही जानेंगे। आप जीवन को नहीं जान पाएंगे।

  • मेरी मां ने मेरे लिए एक ऐसा वातावरण बनाया था, जिसके बिना मैं वो नहीं होता जो मैं हूं। मातृत्व जन्म देने के बारे में नहीं है, बल्कि बिना शर्त समावेश करना है।

  • अगर कुंडलिनी जाग जाती है, तो एक बाढ़ आती है, जो आपकी तुच्छ रचनाओं को मिटा देती है, और फिर आपको वैसा बना देती है, जैसा सृष्टिकर्ता ने आपको बनाना चाहा था।

  • भक्ति एक ऐसा आयाम है जो आपको अपनी नाव उस पार तक ले जाने देगा – अगर आप रास्ता नहीं जानते, तब भी।

  • शादी का मकसद आनंद को अधिक से अधिक बढ़ाना है। अगर आप अपने दुख को बढ़ा रहे हैं, तो यह अपराध है।

  • मृत्यु एक बहुत बड़ा मजाक है। अगर आप यह मजाक समझ जाते हैं, तो दूसरी ओर जाना शानदार हो जाएगा।

  • अगर आपका ऊर्जा-शरीर पूरे प्रवाह में है, तो भौतिक-शरीर खुद को सहज ही ठीक कर लेगा।

  • नियति वो चीज है, जो आप खुद अपने लिए रचते हैं। जब आप अपनी नियति बनाने में असफल हो जाते हैं, तो वही आपका भाग्य बन जाता है।

  • नियति वो चीज है, जो आप खुद अपने लिए रचते हैं। जब आप अपनी नियति बनाने में असफल हो जाते हैं, तो वही आपका भाग्य बन जाता है।

  • इंसान खुद को बहुत बड़ा समझने लगे हैं। यहां जो कुछ भी हो रहा है, हम उसका बस एक छोटा सा हिस्सा हैं।

  • अगर आप खुद को वाकई एक शानदार इंसान बना लेते हैं, तो आपके बच्चे आपका आदर करेंगे और आपकी सुनेंगे।

  • साधना के लिए थोड़ा समय निकालना अच्छी बात है। अगर आप अपना काम-धाम बंद कर देते हैं, तो दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी।

  • अगर आपके भ्रम टूट जाते हैं, तो इसका मतलब है कि आप सच्चाई के करीब पहुंच रहे हैं।

  • योग अपने भीतर आनंद का रसायन पैदा करने का एक तरीका है। एक बार जब आपका स्वभाव ही आनंदमय हो जाता है, फिर आप बाहरी परिस्थितियों को सहज ढंग से संभाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *