आपको किसी को कुछ सिद्ध करने की जरूरत नहीं है। जीवित होना, वो होना जो आप हैं, और विकास करते रहना ही अपने आप में शानदार है। आखिरकार यही मायने रखता है।
आध्यात्मिक प्रक्रिया का मतलब है जोश से भरा होना। शांति तो तब होगी जब आप कब्र में सो जाएंगे।
योग से आपके अंदर सम्पूर्ण संतुलन, गहरी स्पष्टता, और असीम उत्साह व उल्लास पैदा होता है। तब आप जीवन के लिए जबरदस्त तरीके से तैयार होते हैं।
भारतीय शास्त्रीय संगीत सिर्फ मनोरंजन के लिए कभी नहीं रहा। यह इंसान को महज एक व्यक्ति से एक व्यापक इकाई के रूप में विकसित करने का तरीका है।
अगर आप अपने विचारों और भावनाओं को संभालना जानते हैं, तो आपके लिए चिंता, तनाव या परेशानी जैसी कोई चीज नहीं होगी।
नैतिकता को अपनाकर आप कुटिल हो जाएंगे। मानवता को अपनाने से आपका दिल खुद.ब.खुद सृष्टि की हर चीज़ के लिए धड़केगा।
महत्वपूर्ण ये नहीं है कि लोग आपसे प्रेम करें, बल्कि ये है कि आप खुद प्रेममय हैं।
मेरा समर्पण आपको आराम देने के लिए नहीं है। आप अपने अन्दर अपनी सीमाओं को तोड़ते हैं – मैं इसके प्रति समर्पित हूं।
आप हर उस चीज़ के लिए जिम्मेदार हैं, जो आप हैं और जो आप नहीं हैं।
प्रार्थना का मतलब है आप भगवान को ये बताने की कोशिश कर रहें हैं कि उनको क्या करना है। ध्यान का मतलब है कि आप अपनी सीमाएं समझते हैं और चुप हो जाते हैं।
जो कुछ आपने इकट्ठा किया है, उस हर चीज़ को सोने जाने से पहले एक किनारे रख दीजिए, इसमें आपका शरीर और मन भी शामिल है। अगर आप हर दिन इस जागरूकता के साथ सोते हैं, तो शायद एक दिन आप एक आत्मज्ञानी के रूप में जागें।
आपकी राय या मत एक दीवार की तरह हैं, सिर्फ दूसरों के लिए ही नहीं, बल्कि खुद आपके लिए भी। एक बंद मन का मतलब है कि संभावनाएं खत्म हो गई हैं।
आपकी राय या मत एक दीवार की तरह हैं, सिर्फ दूसरों के लिए ही नहीं, बल्कि खुद आपके लिए भी। एक बंद मन का मतलब है कि संभावनाएं खत्म हो गई हैं।
आपके द्वारा किया गया हर काम इस दुनिया के किसी न किसी क्षेत्र में योगदान करता है। इस बात के बारे में जागरूक रहने से आपको प्रेरणा मिलती रहेगी।
दुनिया में जो सबसे महत्वपूर्ण चीज़ होनी चाहिए वो यह है कि लोगों को ऐसी जगहों में रहना चाहिए जो ऊर्जा की दृष्टि से सेहतमंद हों।