नवरात्रि मनाने का सबसे उत्तम तरीका है कि इसे उत्सव-भावना में मनाया जाय। जीवन का यही रहस्य है: बिना गंभीर हुए, खुद को पूरी तरह झोंक देना।
हमें लड़कियों को बचपन से अपनी जिम्मेदारी खुद लेने के लिए समर्थ बनाने की जरूरत है। ऐसा कोई भी काम जो उन्हें खुशी, गर्व और गरिमा प्रदान करता है, उसे करने की उन्हें आजादी दीजिये।
अगर आपकी खुशी इस पर निर्भर करती है कि बाहरी दुनिया में क्या हो रहा है, तो आप बाहरी हालातों के गुलाम हैं।
स्त्री प्रकृति जीवन का सबसे शक्तिशाली आयाम है। ‘शक्ति’ या स्त्रैण ऊर्जा के बिना अस्तित्व में कुछ भी नहीं होगा।
हम आध्यात्मिक प्रक्रिया को मुख्यधारा में लाना चाहते हैं। शरीर और मन से परे का जो आयाम है, वह दुनिया में हर किसी के लिए एक जीता जागता अनुभव बन जाय।
अगर आप खुद से बड़ा कुछ करते हैं, सिर्फ तभी आप हमेशा के लिए खुद को तृप्त महसूस करेंगे।
दुनिया में भोजन के उत्पादन का एक-तिहाई हिस्सा बरबाद हो जाता है, जबकि हर नौ व्यक्ति में से एक के पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं है। यह खेती की असफलता नहीं है – यह मानव ह्रदय की असफलता है।
जो व्यक्ति देवी की कृपा हासिल करता है वह एक धन्य प्राणी है। आप एक ऐसा जीवन जीने लगते हैं जो आपकी कल्पना, काबिलियत, और क्षमताओं से कहीं परे होता है।
ज्यादातर लोगों के लिए, प्रेम का मतलब होता है, ‘तुम्हें वही करना चाहिए, जो मैं चाहता हूं।’ नहीं, प्रेम का असली मतलब है कि वे जो चाहें कर सकते हैं, और हम फिर भी उन्हें प्रेम करते हैं।
अपने आसपास के जीवन को छूने का सबसे असरदार तरीका ये है कि हम अपनी खुद की सीमाओं को तोड़ दें।
जब आपका मन एकदम शांत हो जाता है, तब आपकी बुद्धि मानवीय सीमाओं को पार कर जाती है।
जो लोग शादीशुदा नहीं होते, वही सोचते हैं कि महिलाएं नेतृत्व नहीं कर सकतीं।
हम हर समय कुछ धमाकेदार ढूंढ़ते रहते हैं। हमें यह समझना होगा कि जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पहलू धीरे-धीरे, सहज रूप से, और बिना किसी धमाके के घटित होते हैं।
अगर आप एक पल के लिए भी वास्तव में मेरे साथ रहे हैं, तो यह आपका आखिरी जीवन है।
नवरात्रि मनाने का सबसे उत्तम तरीका है कि इसे उत्सव-भावना में मनाया जाय। जीवन का यही रहस्य है: बिना गंभीर हुए, खुद को पूरी तरह झोंक देना।