15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 100

  • लोग आलसी इसलिए हो गए हैं, क्योंकि उनको ये नहीं पता कि आराम कैसे किया जाता है। अगर आप आराम में हैं, तो आप काम के लिए तैयार रहेंगे।

  • आपका पूरा जीवन एक काल्पनिक वास्तविकता है, क्योंकि आप इसे सिर्फ वैसा देख रहे हैं, जैसा ये आपके मन में घटित होता है।

  • लोग जैसे हैं, वो उनका चुनाव है। मैं जैसा हूं, ये मेरा चुनाव है। वे चाहे जो भी करें, कोई भी मुझे क्रोधित, खुश या नाखुश नहीं कर सकता। ये विशेषाधिकार मैंने अपने पास ही रखा है।

  • जब आप अपने शरीर से अपनी पहचान बनाना छोड़ देते हैं, तब आप कृपा के लिए उपलब्ध हो जाते हैं।

  • प्रकृति में हर चीज़ खुद को अधिक से अधिक भेंट कर रही है और जी रही है। केवल इंसान ही ऐसा है जो अपनी ख़ुशी, अपना प्यार और अपना सब कुछ बचाने की कोशिश कर रहा है।

  • गुरु एक ऐसा दोस्त होता है, जो आपके अहंकार को हरदम कुचलता रहता है। ये एक बहुत ही बारीक़ काम है।

  • देखने वालों को लगता है, कि कोई खतरे मोल ले रहा है। जो वाकई वो काम कर रहा है, हो सकता है उसके लिए वो सोचा-समझा कदम हो।

  • अपनी हर सांस के साथ, हम अपनी कब्र के एक कदम पास पहुँच जाते हैं। अपने शरीर और मन से परे के आयाम को खोजने का यही समय है।

  • एक आनंदमय जीवन बन जाना सौ फीसदी आपके हाथ में है – अगर आप इसकी जिम्मेदारी ले लेते हैं।

  • अगर आप काम करने के आनंद को जानना चाहते हैं, तो सबसे प्रथम और महत्वपूर्ण बात यह जानना है, कि खुद को कैसे पूरी बेफिक्री से कार्य में लगाया जाए।

  • जीवन जादू है। चूंकि आप अपने तर्क की सीमाओं में अटक गए हैं, इसलिए आप उस जादू का अनुभव नहीं कर पा रहे हैं।

  • विकल्प बस यही है कि आप या तो खुद को ठीक कर लेते हैं, या आप सत्य को ठीक करने की कोशिश करते हैं। पहले तरीके से आप परम को पा लेते हैं, जबकि दूसरे से आप कचरा बन जाते हैं।

  • मन में जो चल रहा है, उसका एक बहुत बड़ा हिस्सा बस मन का दस्त है – ये हर वक्त मजबूरन चलता ही रहता है।

  • जैसे जैसे जिन्दगी गुजरेगी, आपका भौतिक शरीर बूढ़ा होता जाएगा। लेकिन आपके ऊर्जा शरीर को बूढ़ा होने की जरूरत नहीं है – आप इसे वैसा ही रख सकते हैं, जैसा ये जन्म के समय था।

  • विशिष्ट बनने की कोशिश मत कीजिए। अगर आप बस साधारण हैं, दूसरों से ज्यादा साधारण हैं, तो आप असाधारण बन जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *