15 Quotes / Sadhguru Hindi / Part 102

  • मानव जीवन एक संभावना है। इस संभावना को एक सच्चाई बनाने के लिए क्या आपके पास साहस और प्रतिबद्धता है?

  • आप चाहे जो भी भौतिक काम करें – अगर आप उसे पूरी भागीदारी और आनंद के साथ करते हैं, तो आप एक कर्म-योगी हैं।

  • बहिर्मुखी और अंतर्मुखी कहकर लोगों को मत बांटिए। हर इंसान को वैसा होने का अधिकार है, जैसा वह होना चाहता है।

  • सिर्फ अच्छे इरादे काफी नहीं होते। सही चेतना के साथ सही काम करके ही आवश्यक परिणाम पाया जा सकता है।

  • अगर आप अपनी नश्वरता के प्रति जागरूक हैं, तो बेवकूफी भरा कोई काम करने के लिए आपके पास समय नहीं होगा। आपको अपने मार्ग पर कायम रहना होगा।

  • देश बस जमीन का एक टुकड़ा नहीं होता – यह लोगों से बनता है। लोगों को रूपांतरित करके ही हम एक महान देश बना पाएंगे।

  • चूंकि आप अधूरा महसूस करते हैं, इसलिए आप चाहते हैं कि आपसे कोई प्रेम करे। वरना, किसी के द्वारा प्रेम किया जाना, एक बड़ी परेशानी बन सकता है।

  • मैं आपको किसी चीज़ पर केन्द्रित देखना चाहता हूँ – चाहे वो चीज़ कुछ भी हो। क्योंकि अगर एक इंसान पूरी तरह से केन्द्रित हो जाय, तो ब्रह्माण्ड उसके लिए राह खोल देता है।

  • आपका अनुभव कितना गहन है, यह इससे अधिक महत्वपूर्ण है कि आपकी संपत्ति कितनी विशाल है।

  • ‘मैं नहीं जानता’ एक जबरदस्त संभावना है। जब आपको एहसास होता है कि ‘मैं नहीं जानता’, सिर्फ तभी खोजने की इच्छा और जानने की संभावना पैदा होती है।

  • आज का दिन और यह समय ग्रहणशीलता, कृपा, आत्मज्ञान, और परम मुक्ति के लिए है। मेरी कामना है कि आप परम को पाने के लिए प्रेरित हों।

  • जब आप इस दुनिया में आए, तो आप बिना किसी पूँजी के आए थे। तो आपके जीवन में चाहे जो भी हो, आप हर हाल में फायदे में ही रहेंगे।

  • अगर आप किसी आसन में सचेतन होकर रुकते हैं, तो यह आसन आपके सोचने, महसूस करने, और जीवन को अनुभव करने के ढंग को बदल सकता है। हठयोग यह सब कर सकता है

  • जब आप इस दुनिया में आए, तो आप बिना किसी पूँजी के आए थे। तो आपके जीवन में चाहे जो भी हो, आप हर हाल में फायदे में ही रहेंगे।

  • किसी भी चीज को पूरी भागीदारी के साथ करना – इसका कोई विकल्प नहीं होता। जहां पूरी भागीदारी नहीं होती, वहां जीवन भी नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *