एक बुद्धिमान इंसान जानता है कि वो मूर्ख है, लेकिन एक मूर्ख नहीं जानता कि वो मूर्ख है।
आइए हम एक ऐसी दुनिया बनाएं जहाँ लोग पूर्ण स्वार्थी हों। इसका मतलब है कि जो चीज मैं अपने लिए चाहता हूं, वही मैं दुनिया के हर किसी के लिए चाहता हूं।
खेल आपको वास्तविकता से थोड़ी देर के लिए अलग कर देता है, और रोज़मर्रा की भागदौड़ से निकालकर आपको ताज़ी हवा में सांस लेने का मौका देता है।
मैं धरती पर आनंद में मग्न रहने वाले लोगों का प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश कर रहा हूं। आप पर मेरी आशा टिकी है।
नास्तिक और आस्तिक एक ही किस्म के लोग होते हैं, पर वे अलग-अलग होने का दिखावा करते हैं। दोनों ही किसी ऐसी चीज़ में विश्वास करते हैं, जिसे वे नहीं जानते।
योग की प्रक्रिया यह देखने के लिए है कि मन से परे कैसे जाएं। जब आप मन की बातों से परे होते हैं, सिर्फ तभी आप सही मायने में स्वयं में स्थित हो सकते हैं।
सबके लिए यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि आर्थिक मजबूती के लिए किए जाने वाले कार्य हमें हमारी खुशहाली की ओर ले जाने के लिए हैं। ये अपने आप में कोई लक्ष्य नहीं है।
आप किसी भौतिक रूप में जीवन ऊर्जा डालकर, उसको ईश्वरीय शक्ति बना सकते हैं। यही देवी-देवता और यंत्र बनाने का विज्ञान है।
जब आप अपनी आदतों से मजबूर होते हैं, तो इसका सिर्फ एक ही इलाज है – चेतना व जागरूकता। कोई दूसरा तरीका ही नहीं है।
एक बार जब आप सरकार चुन लेते हैं, तब आपको उसे पांच साल का समय देना चाहिए, ताकि कोई महत्वपूर्ण काम किया जा सके। सिर्फ तभी देश आगे बढ़ सकता है।
किसी चीज़ को लेकर कोई खास राय बना लेना और अपने अंदर नाराज़गी पालना, ये बीमारी या चोट से ज़्यादा पीड़ा पहुंचाती है।
जीत हो या हार, सभी पार्टियों को जनमत का आदर और समर्थन करना चाहिए। भारत को एक महान राष्ट्र बनाने की अपनी आकांक्षा को पूरा करने के लिए आइये हम सब मिलकर प्रयास करें।
एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए काम करने का समय आ गया है, जहां हर इंसान फूल की तरह खिल सके, और प्रेम और परमानंद बिखेर सके।
शादी का मतलब है दो लोगों को बुनकर एक कर देना। खुद से ऊपर उठकर सोचना, महसूस करना और जीना परम मिलन की दिशा में एक बुनियादी कदम बन सकता है।
इस दिन, गौतम बुद्ध एक ऐसे धन्य प्राणी बन गए, जिन्हें हमेशा प्रेम मिलता रहेगा।
अध्यात्म कोई विकलांगता नहीं है – यह जीवन को ज़बरदस्त शक्ति प्रदान करना है।