चार द्रुश्य

“ज्योतिषियों की भविष्यवाणी सुन राजा सुद्धोदन ने सिद्धार्थ गौतम को एक चक्रवर्ती सम्राट बनाना चाहा ; न कि एक बुद्ध। अत: संन्यास और बुद्धत्व के सारे मार्ग अवरुद्ध कर उन्होंने सिद्धार्थ को एक योग्य राजा बनने की समस्त सुविधाएँ उपलब्ध करायी।

राजकुमार सिद्धार्थ जब उनतीस वर्ष के हो गये तो देवों ने उनके सम्बोधि-काल को देख उन्हें राज-उद्यान में भ्रमण को प्रेरित किया। वहाँ उन्होंने लाठी के सहारे चलते एक वृद्ध को देखा। तब उन्हें यह ज्ञान हुआ कि वे भी एक दिन वैसे ही हो जाएंगे ; सभी एक दिन वैसी ही अवस्था को प्राप्त होते हैं।

वितृष्ण-भाव से वे तब प्रासाद को लौट आये। जब राजा को उनकी मनोदशा का ज्ञान हुआ तो उन्होंने राजकुमार के भोग-विलास के लिए और भी साधन जुटा दिये। किन्तु सांसारिक भोगों में राजकुमार की आसक्ति और भी क्षीण हो चुकी थी।

दूसरे दिन राजकुमार फिर से उद्यान-भ्रमण को गये। वहाँ उन्होंने एक रोगी व्यक्ति को देखा। उसकी अवस्था देख उन्हें यह ज्ञात हुआ कि हर कोई जो जन्म लेता है रोग का शिकार भी होता है। एक सम्राट भी रोग-मुक्त नहीं रह सकता। संसार का यह सत्य है।

तीसरे दिन भी सिद्धार्थ उद्यान-भ्रमण को गये। वहाँ उन्होंने एक मृत व्यक्ति को देखा। तब उन्हें ज्ञात हुआ कि मृत्यु भी एक सत्य है। जो प्राणी जन्म लेता है एक दिन मरता भी है। उसके समस्त साधन जो उसके शरीर और अहंकार आदि प्रवृत्तियों को तुष्ट करते हैं और जिन्हें वह उपने जीवन का सार समझता है, वस्तुत: निस्सार हैं। हर मनुष्य राजा या रंक अपने मोह, अज्ञान और प्रमाद में उन्हें ही सार समझ अपना समस्त जीवन निस्सार को ही पाने में व्यर्थ गँवा देता है। मृत्यु ही वह कसौटी है जो चिता की धूमों से आसमान में यह लिख देता है कि जाने वाला सम्राट या फकीर संसार से क्या लेकर जाता है।

अगला दिन आषाढ़-पूर्णिमा का दिन था। उस दिन भी सिद्धार्थ उद्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *