-
प्रेम कोई अहसास या भावना नहीं यह तो आपका अस्तित्व है| प्रेम में गिरो नहीं ऊपर की ओर उठो।
-
आप केवल शांत और स्थिर रहें। आपको अपने सभी प्रश्नों के उत्तर स्वतः ही प्राप्त होते जायेंगे।
-
प्रेम अर्थात सभी कुछ देना और कुछ भी नहीं लेना।
-
वचनबद्धता यानि आपकी क्षमताओं का खिंचाव है जो आपको प्रत्येक रूकावट के पार ले जाती है।
-
प्रसन्न रहने की आदत डालो। यह तुम्हें ही करना है और तुम्हारे लिए यह कोई और नहीं कर सकता।
-
जि़न्दगी तुम्हें सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनों प्रदान करेगी। केवल अच्छे अवसरों पर ध्यान दो और वचनबद्धता के साथ आगे बढ़ते जाओ।
-
प्यार का रास्ता कोई उबाऊ रास्ता नही है। बल्कि ये तो मस्ती का मार्ग है। ये गाने का और नाचने का सबसे अच्छा मार्ग है।
-
अस्वीकृति का मतलब अपने आप में ही सिमित रहना है।
-
हमेशा आराम की चाहत में, तुम आलसी हो जाते हो। हमेशा पूर्णता की चाहत में पुनः क्रोधित हो जाते हो। हमेशा अमीर बनने की चाहत में तुम लालची हो जाते हो।
-
कार्य करना और आराम करना जीवन के दो मुख्य अंग है। इनमे संतुलन स्थापित करने के लिए अपनी योग्यता का उपयोग करना चाहिये।
-
जीवन प्रकृति के बनाये नियमो पर चलता है।
-
जिनमे कोई यह नही जानता की एक दोस्त कब दुश्मन बन जाये या दुश्मन कब दोस्त बन जाये। इसीलिए हमेशा खुद पर भरोसा रखे।
-
शाश्वत इंतज़ार, अनंत धैर्य का होना बहोत जरुरी है। क्योकि जब आपके पास अनंत धैर्य होता है, तब आपको अपने पीछे भगवान को अनुभूति होती है। जबकी सतत प्रयास और कोशिश करते रहने से भी आप इसी जगह पर पहोच सकते हो।
-
यदि कोई आपको सबसे ज्यादा खुशी दे सकता है तो वह आपको दुःख भी दे सकता है।
-
उस बात के लिए गुस्सा होना जो पहले से ही हो चुकी है, इसका कोई अर्थ नही है। आप हमेशा अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हो, नही करते तो बस आप घटित घटना को नए नजरिये से नही देखते।