-
सफलता के लिए बेचैन मत होइए। यदि आपका लक्ष्य साफ है और आप में आगे बढ़ने का धैर्य है तो प्रकृति भी आपकी मदद करेगी।
-
जहाँ भी सच्चाई और प्रतिभा है उसे पहचाना जाता है। इसमें कुछ वक्त लग सकता है। लेकिन हमें चाहिए कि हम धैर्य के साथ अपने जुनून के प्रति समर्पित रहें।
-
असफलता भविष्य में सफलता प्राप्त करने की अच्छी विधि है।
-
आध्यात्मक ज्ञान की शक्ति आपको केन्द्रीकरण प्रदान करती है जिससे आपको कार्य के प्रति जुनून प्राप्त होता है।आध्यात्मिक ज्ञान आपकी अन्तज्र्ञान शक्ति, मौलिक शक्ति और संवाद क्षमता को बढ़ाता है।
-
जिंदगी गंभीर बने रहने के लिए नहीं है| जिंदगी तुम्हारे हाथों में खेलने के लिए एक गेंद की तरह है – तुम इस गेंद को पकड़े मत रहो|
-
न तो आप बहुत ज़्यादा लापरवाह रहें और न ही बेचैन हों। आपको बीच का रास्ता अपनाना चाहिए।
-
सृष्टि उनकी ही मदद करती है जिनके उद्देश्य स्पष्ट और शुद्ध होते हैं।
-
अपनी विशिष्टता को पहचानिए और उसका सम्मान कीजिए।
-
कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सकारात्मक पहलू यह है कि प्रतिस्पर्धा आपको अधिक जागरूक और प्रगतिशील बनाती है।
-
अपने मस्तिष्क को नए विचारों के लिए खुला रखें। सफलता की बहुत अधिक चिंता मत कीजिए। सौ प्रतिशत प्रयास और ध्यान ही उद्यमियों की सफलता का सूत्र है।
-
विश्वास आपको अहसास कराता है कि आप हमेशा उस वस्तु को प्राप्त कर लेते हैं जिसकी आपको ज़रूरत होती है।
-
असंभव स्वप्न देखें। ये जान लें कि आपका जन्म इस विश्व में आश्चर्यजनक और अद्वितीय करने के लिए हुआ है। इस अवसर को जाने न दें। स्वयं को बड़ा सोचने और स्वप्न देखने की स्वतन्त्रता दें।
-
ध्यान ही ऐसा स्थिर मस्तिष्क प्राप्त करने का विकल्प है जो लालसा और द्वेष से ऊपर हो। केवल ध्यान ही आत्मा की भूख को शांत कर सकता है।
-
जि़न्दगी आपको प्रत्येक क्षण का अनुमान लगाने की कला सिखाती है। जब आप यह सीख जाते हैं तो आप प्रसन्न रहना सीख जाते हैं।
-
आप जि़न्दगी में जितना अधिक कार्य करेंगे उतनी ही अधिक श्रेष्ठता आपको प्राप्त होगी। जैसे आपकी श्रेष्ठता बढ़ती जाएगी आप उतने ही शांत और स्थिर होते जायेंगे।